सभापति चुने जाने पर अवधेश नारायण सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामना
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने सर्वसम्मति से बिहार विधान परिषद् के सभापति चुने जाने पर अवधेश नारायण सिंह जी से मिलकर उन्हें पुष्प– गुच्छ देकर हार्दिक बधाई एवम् सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ व नेतृत्व क्षमता के धनी श्री सिंह का सदन संचालन का सुदीर्घ अनुभव रहा है।