पति की राजनैतिक विरासत को संभालेंगी उनकी धर्मपत्नी- ख्याति सिंह

न्यूज़ डेस्क:-  पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.मतंग सिंह की धर्मपत्नी ख्याति सिंह पति के निधन के बाद उनके राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए उनके गृह छपरा जिला के महाराजगंज लोकसभा व छपरा पंचायत स्तरीय विधान परिषद सीट को लेकर गंभीर है| उनकी टीम पूरे इलाके में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है, ख्याति सिंह चुनाव लड़ेंगी या नहीं  इसका फैसला भी जल्द ही होने वाला है। मतंग सिंह की आखिरी इच्छा थी कि उनकी धर्मपत्नी ख्याति सिंह उनकी राजनीतिक विरासत को संभालें| कोरोना काल के दौरान पूरे क्षेत्र में इन लोगों के सहयोग से लोगों की सहायता के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य भी किए गए थे। मतंग सिंह मूल रूप से छपरा जिले के तरैया प्रखंड के आकुचक गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने अपनी राजनीतिक कार्य क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत को बनाया था तथा असम से राज्यसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे| पीवी नरसिम्हा राव सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री बने थे। हालांकि ख्याति सिंह के तरफ से अभी तक इस पर कोई विशेष पहल नहीं हुई है, लेकिन वह क्षेत्र के गतिविधियों पर सदैव नजर बनाए रखती है| भोजपुरी सिनेमा मे उनका बड़ा नाम है बतौर अभिनेत्री कई फिल्मों में नजर ही आ चुकी है। अपने ससुराल के छपरा तरैया महाराजगंज के लोगों से सदैव कनेक्ट भी रही हैं। लोकसभा चुनाव में भी ख्याती सिंह के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से उतरने की चर्चा प्रबल विधानसभा वार कमेटियों का गठन हो चुका है| उनकी टीम सामाजिक गतिविधियों में पिछले दो वर्षों से कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed