पूर्व विधान पार्षद डॉ॰ तनवीर हसन बिहार प्रदेश राजद का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत

न्यूज़ डेस्क –   राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा ने पूर्व विधान पार्षद डॉ॰ तनवीर हसन को बिहार प्रदेश राजद का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है ।


राजद  के राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि राजेन्द्र गुप्ता को पं॰ बंगाल का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और डॉ॰ एस के सिंह को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी , तुषार कंडारे को महाराष्ट्र का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और हरीश जावले को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी , मो॰ अकबर अली खान को मुंबई प्रदेश का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और विजय कांबले को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी , भारत भूषण को जम्मू-कश्मीर का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और रघुवीर कुमार को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।


श्री गगन ने बताया कि अन्य राज्यों के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed