15 दिसंबर के बाद जिलों की यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

 

न्यूज़ डेस्क :-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जिलों की यात्रा पर निकलेंगे | 15 दिसंबर के बाद यात्रा पर निकलने की उनकी तैयारी है| मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी|

अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की योजनाओ की स्थिति को स्पॉट पर देखेंगे| साथ ही, लोगों से बातकर उनकी राय भी जानेंगे| वहीं, शराबबंदी को लेकर भी स्वयं लोगों को जागरूक करेंगे| मालूम हो कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लागू आदर्श आचारसंहिता 15 दिसंबर को समाप्त हो रही है| इसके बाद उनकी यात्रा शुरू होगी| हालांकि इस बार की यात्रा का नाम क्या होगा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभी तय नहीं है| यात्रा की शुरुआत वे पश्चिम चम्पारण से करते रहे हैं, इसके पहले मुख्यमंत्री ने जिलों की 12 बार यात्राएँ की हैं| पहली बार जुलाई, 2005 में न्याय यात्रा, दूसरी बार विकास यात्रा पर वर्ष 2009 में निकले थे| उनकी 12 वीं यात्रा दिसंबर 2019 में हुई थी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed