जयमाल में हर्ष फायरिंग में वार्ड पार्षद की पत्नी की गई जान

न्यूज़ डेस्क :-  जयमाल के दौरान हर्ष फुयारिंग में चली गोली से दानापुर के वार्ड 15 के पार्षद सुजित कुमार की पत्नी सन्नी कुमारी (29) की मौत हो गयी| घटना दानापुर थाना अंतर्गत सुल्तानपुर में बीते सोमवार की रात साढ़े 12 बजे हुई, वार्ड पार्षद शादी में शरीक होने गए थे, उससे उनका ममेरे-फुफरे भाई का रिश्ता है| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त लड़का-लड़की एक-दुसरे को माला पहना रहे थे, उसी समय बारात पक्ष के कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी| फयरिंग के दौरान ही गोली महिला के सिर में लग गयी, वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी, जिसके बाद आनन–फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया| इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गयी| सुजित दानापुर के नया टोला में रहते है

|

सन्नी को गोली लगने के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया, किसी को भरोसा नही हो रहा था कि शहनाई की आवाज के बीच मातमी सन्नाटा परस जायेगा| सन्नी दो बच्चों की माँ थी, एक बेटा तीन साल और दूसरा दो साल का है| बचपन में ही बच्चों के सर से ममता की छाँव हट गयी वार्ड पार्षद सुजित की हालत खराब थी, घर के परिजन उन्हें संभाल रहे थे| पुलिस इस मामले में पवन कुमार और सुधीर कुमार को हिरासत में लिया हैं| पुलिस ने इनके पास से तीन हथियार भी बरामद किये हैं| जब्त हथियार में रायफल की 100 गोलियां और पिस्टल की 65 गोलियां शामिल है| दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति आर्मी से रिटायर हैं| दानापुर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कोई यह बताने को तैयार नहीं था कि गोली किसने चलायी है| अब शादी समारोह में हुई वीडियो रिकॉर्डिंग की जाँच होगी ताकि यह पता चल सके कि वहां हथियार किन लोगों के हाथ में थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed