
बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने नये साल पर देश-प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री यादव ने कहा कि नव वर्ष लोगों की समृद्धि और खुशहाली का साल हो। लोगों को नये साल में उनकी मुरादें पूरी हों। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार जिस तरह तेज रफ्तार के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उम्मीद है कि नये साल में विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। नये साल में बिहार विकास की नयी इबारत लिखेगा। नव वर्ष पर एक बार फिर से मंगलकामनाएं। नववर्ष सबों के लिए मंगलमय हो।