
विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों के हाय-हाय की नारेबाजी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सब पूरा खांय-खांय, घांय-घांय है। इस तरह का कपड़ा पहले पहनते थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर देखते हुए कहा कि ये कह दी होंगी, इसलिए सब एक तरह का कपड़ा पहन लिए। विधानसभा से परिषद तक सब अनाप-शनाप कर रहे हैं। जब सुनना चाहिए तो सुनते नहीं है। आपको एक-एक बात सुनना चाहिए और अपनी बात कहनी चाहिए। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप जनता को जवाब दीजिए। शोर शराबा बढ़ता देख सभापति ने 11 मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।