
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र के अंतिम दिन भोजनावकाश के बाद विपक्ष के लगातार वेल में रहकर नारेबाजी और शोरगुल किए जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक दर्द रहा गया कि अभी तक की जो परंपरा है, जब अंतिम समय में सभापति का संबोधन होता है, सभी लोग अपने सीट पर बैठ जाते हैं, लेकिन इस बार आग्रह करने के बावजूद विपक्ष के लोग नहीं बैठें। वहीं, उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आश्वस्त किया कि 20 दिन के अंदर सदस्यों के कैशलेस इलाज की व्यवस्था कर दी जाएगी। श्री सिंह ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सभापति ने जो सत्र के समापन में कहा उनके ही शब्दों में जानिये ….
बिहार विधान परिषद् के 210वें सत्र का आज समापन हो रहा है। इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित हुई।
सत्र के लिए अल्पसूचित प्रश्नों की 152 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 124 प्रश्नों को स्वीकृत कर विभाग भेजा गया है। कुल 77 सूचनाओं को कार्यसूची पर लाया गया है। 2 प्रश्न उत्तरित हुए। 362 तारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 298 प्रश्नों को स्वीकृत कर विभाग भेजा गया है। कुल 150 सूचनाओं को कार्यसूची पर लाया गया है।
इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 72 सूचनाएं प्राप्त हुई। 26 ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुई। 2. सूचनाएं प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के विचारार्थ सुपुर्द किए गए।
शून्यकाल की कुल 40 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिनमें से 1 सूचना अस्वीकृत की गई। सभी 39 स्वीकृत सूचनाएं शून्यकाल समिति के विचारार्थ सुपुर्द किया गया।
निवेदन की कुल 95 सूचनाएं प्राप्त हुई। 87 सूचनाएं स्वीकृत हुई। 8 सूचनाएं अस्वीकृत हुई। सभी स्वीकृत निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति को सुपुर्द किया गया।
इस सत्र के दौरान माननीय सदस्यों ने अपने संसदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है। सदन में महत्वपूर्ण विषयों पर वाद-विवाद में सहभागिता के लिए सदन के सभी माननीय सदस्यों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।
वर्तमान सत्र में निम्नलिखित विधेयक पारित किए गए-
1. बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास (संशोधन) विधेयक, 2025
2. बिहार नाल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
3. बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2025
4. बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक, 2025
5. बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए सम्परिवर्तन) (संशोधन) विधेयक, 2025
६. बिहार भूमिगत पाइप लाइन (भूमि में उपयोग कर्ता के अधिकार का अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2025
7. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025
8. बिहार पशु प्रजनन विनियमन विधेयक, 2025
9. जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
10. बिहार प्लेटफॉर्म आधारिक गिग कामगार (निबंधन, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2025
11. बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्च) विधेयक, 2025
12. कारखाना (बिहार संशोधन) विधेयक, 2025
13. बिहार विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2025
उच्च सदन की गरिमा के अनुरूप इस सदन में राजकीय कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस हुई है। सदन के सभी सदस्यों को इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।
मैं माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उप मुख्यमंत्री द्वय, माननीय मंत्रीगण, माननीय उप सभापति, माननीय नेता,
विरोधी दल, माननीय मुख्य सचेतक, सत्तारूद्र दल, माननीय मुख्य सचेतक, विरोधी दल, विभिन्न दलों के माननीय नेतागण, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्यगण का आभारी हूं कि आप सबने सत्र के दौरान संसदीय दायित्वों के प्रति गहरी निष्ठा का परिचय दिया। मैं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सदन की कार्यवाही को अपनी रिपोर्टिंग के जरिए प्रकाशित और प्रसारित करते हुए जनसाधारण के प्रति हमारे दायित्वों एवं सरोकारों को नया आयाम दिया है।
अंत में, मैं बिहार विधान परिषद् के सचिव एवं परिषद् सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं जिनके सहयोग से इस सत्र के दौरान मैं संसदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक संचालन करने में समर्थ हो सका हूं।