भारत का अग्रणी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा तैयारी संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। देशभर में आकाश के विभिन्न केंद्रों से कुल 134 छात्रों ने इंडियन नेशनल मैथमैटिकल ओलंपियाड (INMO) 2025 के लिए सफलतापूर्वक कालिफाई किया है।
इस राष्ट्रीय उपलब्धि में योगदान देते हुए आकाश इंस्टीट्यूट पटना के छात्र अद्भुत आनंद ने भी INMO 2025 के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं में से एक है।

इंडियन नेशनल मैधमैटिकल ओलंपियाड (INMO) का आयोजन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) द्वारा किया जाता है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करने की चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। INMO के लिए कालिफाई करना एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि है, जो छात्र की उत्कृष्ट विश्लेषण क्षमता, वैचारिक स्पष्टता एवं समस्या-समाधान कौशल को दर्शाता है।

अद्भुत आनंद की यह उपलब्धि एक बार फिर आकाश इंस्टीट्यूट के मजबूत शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित प्रशिक्षण प्रणाली को उजागर करती है। सुविचारित पाठ्यक्रम, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मेंटरिंग के माध्यम से आकाश इंस्टीट्यूट छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सशक्त बनाता है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आकाश इंस्टीट्यूट के निदेशक श्री तिलक राज खेमका ने कहा, INMO के लिए कालिफाई करना गहरी गणितीय समझ और निरंतर अनुशासन की मांग करता है। हम अपने छात्र को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं तथा उसकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हैं।”

आकाश इंस्टीट्यूट का ओलंपियाड, JEE, NEET तथा अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को तैयार करने का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। संस्थान शेक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और पूछा प्रतिभाओं को उनकी सर्वोच्च क्षमता तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
