77 में गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा भारतवर्ष गर्व महसूस कर रहा है । राजधानी के जक्कनपुर स्थित श्री राज ट्रस्ट हॉस्पिटल और नर्सिंग पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया । संस्थान के निदेशक डॉ एन पी प्रदेश ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र प्रेम और वीर जवानों के सम्मान में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया । मौके पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर एनपी प्रदेश ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और अंडमान निकोबार दीप समूह से लक्षद्वीप तक वंदे मातरम की गंज है। डॉक्टर प्रियदर्शी ने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है विकसित भारत की ओर बढ़ चुका है । भारत अब किसी के रहमों करम पर नहीं आत्मनिर्भर भारत बन चुका है । अब हम रक्षा उत्पादन को लेकर आया तक देश नहीं निर्यातक भी बन चुके हैं । गैर पारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू लिया है । शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत ने बुलंदियां हासिल की है । हमारा देश अब बहुत जल्द ही विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ एनपी प्रियदर्शी के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्ति जिला न्यायाधीश सुभाष चंद्र चौरसिया, सेवानिवृत आर्मी धर्मगुरू श्रीराम शर्मा पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा डॉ, पुष्पा प्रियदर्शी डॉ, विलियम डॉ, वर्षा,डॉ स्वाति डॉ, नूपुर ठाकुर प्राचार्य सिल्विया डडल, डॉ ओझा, चंद्रमा प्रसाद आदि गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे ।
