बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी के संगठन को मजबूती और धारदार बनाने को गति मिलेगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी जी को लालू प्रसाद जी ने राजद का कार्यकारी अध्यक्ष का प्रमाण पत्र भी दिया। तेजस्वी जी ने लालू जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी जी लालू प्रसाद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत और धारदार रूप से राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाकर को एक नई दिशा और पहचान देने का कार्य करेंगे।
