26 जनवरी, 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के द्वारा विधान परिषद् में झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, बिहार विधान परिषद् के मुख्य सचेतक, सत्तारूढ दल श्री संजय कुमार सिंह, माननीय सदस्य श्री वीरेंद्र नारायण यादव, श्री संजय कुमार सिंह, श्रीमती निवेदिता सिंह, बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा सहित परिषद् सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
