अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद निगमित सेवा क्षेत्र का जी.डी.पी. में बढ़ते अनुपात को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने ‘सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026’ (ए.एस.आई.एस.एस.ई.) पर वार्षिक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होगा। इसमें जी.एस.टी.एन. नेटवर्क का उपयोग करते हुए इन उद्यमों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए दिनांक 13 मार्च 2026 को कर्पूरी ठाकुर सदन, आशियाना दीघा रोड, पटना में एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री रोशन लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उप महानिदेशक श्री साहू ने कहा कि सेवा क्षेत्र रोजगार सृजन का प्रमुख स्रोत है। दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा,पर्यटन, आई.टी. आदि सेवा क्षेत्र के उद्यम तीव्र विकासोन्मुख है और देश के कुल जी.डी.पी. में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। अतः डेटाबेस में इन उद्यमों का जी.वी.ए., फिक्स्ड कैपिटल, पूँजी निर्माण, श्रम-शक्ति पर आँकड़े संग्रह किये जाएंगे। इस अवसर पर EnSD कोलकाता से आये हुए पर्यवेक्षक श्री प्रभात भास्कर , निदेशक ने सर्वेक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य संगठित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डाटा बेस तैयार करना है। इससे प्राप्त डाटा सांख्यिकी प्रणाली को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय खातों के सटीक संकलन मे मदद करेगा। उप निदेशक, श्री परिमल ने शिविर के दौरान तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और सेवा क्षेत्र के आकड़ों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों श्री देवेन्द्र कुमार,श्री सुशील कुमार सिंह,श्री जीतेंद्र राय और श्री चन्दन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया तथा श्री सुधीर कुमार झा, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा उद्घाटन सत्र का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस शिविर में उप क्षेत्रीय कार्यालय, गया के प्रभारी श्री गौरव कुमार, सहायक निदेशक श्री टेक नारायण प्रसाद एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के प्रभारी श्री रश्मि रंजन और अन्य वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों के अलावा पटना कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री अमिताभ पाठक, श्री दिलीप कुमार,श्री कमलेश कु० गुप्ता, श्री डी.एन. प्रसाद, श्री इन्द्रजीत, श्री जितेन्द्र राय, श्रीमती मंजूषा कुमारी, श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्री सुमित कुमार, श्री आलोक कुमार पांडेय एवं अन्य कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी भी उपस्थित थे।
