आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अज्ञात ई–मेल 11 बजकर 11 मिनट में प्राप्त हुआ। प्रभारी सचिव द्वारा माननीय अध्यक्ष को इस ई–मेल के विषय से अवगत कराया गया। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।

माननीय अध्यक्ष ने श्रीमती ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं। प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधान सभा परिसर में ए.टी.एस., स्निफर डॉग्स एवं पुलिस द्वारा गहन जांच की गई। माननीय अध्यक्ष ने स्वयं जांच टीम के साथ रहकर पूरे विधान सभा परिसर का निरीक्षण करवाया। इस जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी असामाजिक/शरारती तत्व की करतूत थी। हालांकि पुलिस इस मामले की विधिवत जांच कर रही है।
