बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर एनडीए के प्रत्याशी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवेश कुमार को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के अनुभव से उच्च सदन में विमर्श की गुणवत्ता में अभिवृद्धि होगी।
