मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद श्री खालिद अनवर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशाद अली आजाद, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलीम परवेज, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
