बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का एकतरफा रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि यह रुझान केवल चुनावी आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास, विकास की आकांक्षा और सुशासन की अपेक्षा को दर्शाता है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है, जहाँ जनता सर्वोपरि होती है और वही अंतिम निर्णय करती है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कुछ वर्षों में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं, जिसके कारण देशभर में पार्टी को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है। इसी आधार पर पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भवानीपुर,चौरंगी,उत्तर हावड़ा एवं मध्य हावड़ा के विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया ।पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। राज्य की जनता एक ऐसे शासन की अपेक्षा कर रही है, जो पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित के प्रति समर्पित हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के दिलों में विश्वास जीतना है।
डॉ. प्रेम कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं, लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत केवल मतों से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा भाव से प्राप्त होती है।
अंत में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर एक सशक्त एवं विकसित नए भारत का निर्माण संभ
