आज ‘सृजन’प्रेक्षागृह रेलवे स्कूल, खगौल में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, दानापुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर, श्रमिक/कर्मचारी सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक, श्री विनोद कुमार एवं अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन, दानापुर श्रीमति निशी देव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

WWO की अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि,आज का दिन हम सभी के लिए बहुत खास है, यह दिन हमें मेहनत की अहमियत और हर काम करने वाले व्यक्ति के सम्मान कि याद दिलाता है सारे रेलवे के कर्मचारी दिन रात मेहनत करके लाखों लोगों की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाते हैं ।
सच कहूं तो जब हम आराम से ट्रेन में सफर करते हैं या अपने घरों में होते हैं तब हमारे रेलवे परिवार के साथी चाहे वह ट्रैक पर काम करने वाले हो स्टेशन पर तैनात हो वर्कशॉप में पसीना बहा रहे हो या ट्रेनों को चला रहे हो वह दिन रात मेहनत कर रहे होते हैं आँधी हो, तूफान हो या करकड़ाती धूप/ठंढ हो या बरसात हो रेलवे का पहिया कभी नहीं थमता और इसका पूरा श्रेय सिर्फ और सिर्फ आप सभी की मेहनतश रेलकर्मियों को जाता है। भारतीय रेल सिर्फ एक साधन नहीं है,बल्कि यह हमारे देश की जीवन रेखा है , इसके पीछे आप सभी की मेहनत और लगन है ;जो हर मौसम और हर परिस्थिति में अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करते हैं।आज हम उन साथियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अपने काम को पूरे दिल से किया और दूसरों के लिए मिसाल बने आप सभी को दिए जा रहे हैं,ये प्रमाण पत्र आपके अच्छे काम और समर्पण की पहचान है रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से,मैं सभी उपस्थित साथियों को दिल से बधाई देता है।

हमारा संगठन WWO हमेशा आपके और आपके बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और अच्छी सेहत के लिए काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा ।
आपकी खुशहाली ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
आप हैं तो हमारी रेल है और हम सब है।
आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 70 रेलकर्मी/ संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल साँस्कृतिक संघ,दानापुर द्वारा ‘ मजदूर’ नामक नाटक की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन,दानापुर की डाॅ.श्रेया झा,डाॅ.अपराजिता सिन्हा,श्रीमति स्वाति सहित अन्य सभी सदस्याएँ एवं मंडल के अधिकारीगण मौजूद रहे।
धन्यवाद ज्ञापन महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमति अराधना
द्वारा किया गया।
