मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महावीर मंदिर में पहुंचने पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य श्री सायण कुणाल और सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मल्टी मॉडल हब का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
