सद्भाव यात्रा के तहत पश्चिमी चंपारण की ओर प्रस्थान के क्रम में जद(यू) नेता श्री निशांत कुमार जी का सारण के सोनपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर के कांटी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान अलग-अलग स्वागत स्थलों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान देखने को मिला। जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, जगह-जगह फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़़़़ों के साथ उनका स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान स्वागत स्थलों पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

साथ ही, पश्चिमी चंपारण पहुँचने पर श्री निशांत कुमार ने बेतिया के हरिवाटिका चैक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

श्री निशांत कुमार ने यात्रा के दौरान कई स्वागत स्थलों पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनका हौसला बढ़़ाया। उनकी सादगी, सहजता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, जद(यू) विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित मा0 विधायकगण, अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
