बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन बिहार विधान सभा संग्रहालय के संबंध में भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।
इस बैठक में बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। इस संग्रहालय में 5 गैलरी एवं ऑडिटोरियम होंगे। गैलरी में बिहार विधान सभा के इतिहास को प्रदर्शित किया जायेगा।
भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री शशि कांत ने माननीय अध्यक्ष महोदय को बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी दी।
तत्पश्चात माननीय अध्यक्ष ने निर्माण स्थल का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने निर्माणाधीन संग्रहालय का 3 D प्रेजेंटेशन बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने निर्माण कार्य की समीक्षा की जायेगी ।साथ ही, उन्होंने निर्माण स्थल पर संग्रहालय के निर्माणाधीन होने से संबंधित एक प्रदर्श बोर्ड लगाने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
