जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने जारी बयान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में युवा, ऊर्जावान एवं जनभावनाओं से जुड़े नेता श्री निशांत कुमार को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं, कार्यकर्ताओं और विकास की राजनीति में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की आकांक्षाओं का सम्मान है।
श्री निशांत कुमार का मंत्रिमंडल में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी नई सोच, नई ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करते हुए बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। साथ ही माननीय श्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित बनाने का जो सपना जो देखा है उसे साकार करने में वो अपनी ऊर्जा लगाएंगे।
पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि श्री निशांत कुमार जैसे योग्य एवं जनप्रिय नेतृत्व को मंत्रिमंडल में स्थान देकर संगठन और सरकार दोनों को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया है।
बिहार की जनता को इस निर्णय से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और राज्य विकास, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
