बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रिगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने बिहार के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को विशेष रूप से आगामी कार्यकाल के लिए आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यह नवगठित मंत्रिमंडल बिहार की जनता की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा। मंत्रिमंडल के सभी माननीय सदस्य अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के विकास में अहम योगदान देंगे ।इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह , माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितीन नवीन एवं सुशासन के पर्याय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार सहित केंद्रीय मंत्रिगण एवं बिहार के वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेताओं की गरिमामयी उपस्थिति बिहार के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।
