प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन राजधानी पटना के कई इलाकों में विश्व पर्यावरण दिवस पखवारा के तहत वृक्षारोपण कर रहा है | पिछले कई दिनों से लगातार प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की अलग-अलग टीमें पटना के अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण का आयोजन कर रहा है, इसी कड़ी में आज संगठन के द्वारा हडताली मोड़ पार्क के समीप नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के संदेश दिए |
इसके पूर्व संगठन के तरफ से पटना के मरीन ड्राइव ,अनीसाबाद ,राजवंशी नगर ,राजीव नगर ,जीरोमाइल ,बांस घाट ,पटना सिटी और राजा बाजार इलाके में अब तक सैकड़ो पौधे लगाए हैं जिसमें नीम ,जामुन ,बरगद ,पीपल ,आम सहित दर्जनों वैरायटी के पौधे लगाए गये हैं |इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरीके से आज गर्मी बढ़ रही है और पर्यावरण को हर कोई नुकसान पहुंचाने में लगा है ऐसी सूरत में प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएसन ने पर्यावरण को सुरक्षित और संवर्धित करने का बीड़ा उठाया है और इसी के तहत पटना जिले के कई क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस पखवारा के तहत वृक्षारोपण का आयोजन कर रहा है |
इस मौके पर संगठन के सचिव दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आज सरकार का ध्यान सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपया लूटने को लेकर कागजी योजना चलाया जा रहा है जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है, हम सरकार से मांग करते हैं कि वह आम अवाम के जीवन की रक्षा के लिए और पर्यावरण बचाने के लिए अपने सभी कर्मचारी पदाधिकारी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए बाध्य करे |
इस मौके पर संगठन के संगठन सचिव बालकृष्ण ने बताया कि आज लोगों के घरों में पंखे और कूलर की जगह ऐसी ने ले लिया है जिनके घरों में पहले एक ऐसी हुआ करता था आज उन घरों में चार और पांच ऐसी चल रहे हैं जो सीधे-सीधे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में हम संगठन के लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए वृक्षारोपण का आयोजन कर रहे हैं और लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं की कम से कम परिवार के हर एक सदस्य अपने पूर्वजों अपने पुत्र पुत्री माता-पिता दादा दादी सास ससुर के नाम पर एक पौधे अवश्य लगाये | इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी अरविंद कुमार ,अरुण कुमार पांडे सहित संगठन के सदस्य मुकेश ,अमन ,नीरज , प्रेम कुमार ,उपेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे |
