भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा बिहार के सभी जिलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पटना में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में चितकोहरा कच्ची तालाब परिसर एवं अदालतगंज क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब, मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता केवल बीजेपी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। हम सभी को अपने घर, मोहल्ले, मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा वर्ष 2014 में शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है और देशभर में लोगों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि वे केवल अपने आसपास ही नहीं, बल्कि अपने मन और विचारों को भी स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे। अभियान में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में रमन चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, बिरेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल, मुकेश पटेल, अभिषेक यादव, संजय निषाद, प्रदीप निषाद, वार्ड पार्षद जय प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष लवकुश कुमार, सोनी देवी, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, पहलाद वर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, विजय सिंह चंद्रवंशी, राकेश चौरसिया, विकास कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
