पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा गर्दनीबाग में आयोजित विशाल धरना पटना जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री दीनानाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में गर्दनीबाग के धरना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में धरना दिया गया, जिसका संचालन पटना महानगर के अध्यक्ष महताब आलम ने की।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंह यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पटना के जिला अधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पटना जिला प्रधान महासचिव अफरोज आलम, उपेंद्र यादव, जेम्स कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

विशाल धरना में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, पटना जिला प्रभारी पूर्व मंत्री श्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव, सह प्रभारी श्री मुकुंद सिंह, विधान पार्षद श्रीमती मुन्नी रजक, एजाज अहमद, अफरोज आलम, हरिनारायण यादव, वकील यादव, मुस्ताक अहमद, रंजीत गोप, सतीश चंद्रवंशी, मंटू यादव, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोद कुमार सिंहा, अरुण कुमार यादव, श्री राजेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहित कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र विद्यार्थी,प्रदेश महासचिव श्री बल्ली यादव, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, ई अशोक कुमार यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, बच्चा सिंह, उमेश पंडित, विनोद यादव,संटू कुमार यादव, जेम्स कुमार यादव,उपेंद्र चंद्रवंशी, शैलेश कुमार यादव, गणेश कुमार यादव, विमल राय, संजय यादव,ओम प्रकाश चौटाला, मनोज यादव, शिवेंद्र तांती ,अजय यादव,कौसर खान, श्रीमती लक्ष्मी साहू, पूजा शेखर यादव, नीतू कुमारी, सुगन सिंह, राजेश सक्सेना, सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी शामिल थे।
इस अवसर पर पटना के गर्दनीबाग में पटना जिला राजद द्वारा आयोजित विशाल धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल कहा कि पूरे राज्य भर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित धरना में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,संगठित भ्रष्टाचार, लुट , गिरती विधि व्यवस्था , गरीबों पर हो रहे जुल्म और आम जनों के ज्वलंत मुद्दों पर धरना कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा, इसके लिए उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार में तेजस्वी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल जनता के जनता के सवालों और ज्वलंत मुद्दे पर तीसरे चरण के आंदोलन की घोषणा पार्टी की ओर से की जाएगी। इन्होंने कहा कि आज के धरना से सरकार में बैठे हुए लोग बेचैन हो गए और उनकी बेचैनी आगे और बढ़ाने वाली है क्योंकि हम जनता के मुद्दे और जनता के सवाल पर सरकार को बेचैन करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष और आंदोलन को धार देने का कार्य करेंगे।
इन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिस तरह से वित्तीय गबन और और वित्तीय अपराध का मामला सामने आया है , उसे मुद्दे लोगों को भटकाया जा रहा है। बिहार में संगठित लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में माफियाओं को फलने- फुलने का मौका मिल रहा है।
राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल -डीजल रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण आम जनों का जीवन दुभर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि के कारण यात्री भाड़ा और माल भाड़ा में वृद्धि हो रही है। बिहार में सबसे अधिक पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट और सरचार्ज लगाए जा रहे हैं, यह अन्याय है। किसानों को जो परेशानी हो रही है उसको देखने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। सरकार महंगाई रोकने, भ्रष्टाचार को समाप्त करने, विधि व्यवस्था को ठीक करने और आम जनों के ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। और महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार,अन्याय को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। सरकार इस तरह की अत्याचार की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल है। बिहार में विकास के कार्य अवरुद्ध है।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल अपने विचारधारा के आधार पर जनहित के मुद्दों पर आंदोलन और संघर्ष का कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाती रहेगी। आज के धरना कार्यक्रम की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ ज्वलंत मुद्दों पर राजद सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष और आंदोलन जारी रखेगा।
