Prime Minister Narendra Modi
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोयम्बत्तूर-सलेम-काटपाडी-विजयवाड़ा-राजमंड्री- विजयनगरम-सम्बलपुर-राउरकेला-रांची-मूरी-बोकारो स्टील सिटी-चन्द्रपूरा के रास्ते पोत्तनूर और अलीपुरद्वार के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध हैं ।
गाडी सं. 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन पोत्तनूर से 21.03.2026 से तथा धनबाद से 23.03.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन पोत्तनूर से प्रत्येक शनिवार को तथा धनबाद से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी । इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) दिनांक 21.03.2026 से प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से 06.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 22.15 बजे हटिया, 22.35 बजे रांची, 23.56 बजे मूरी, सोमवार को 01.00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 01.51 बजे चन्द्रपुरा, 02.28 बजे कतरागढ़ रुकते हुए 04.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) दिनांक 23.03.2026 से प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 14.00 बजे खुलकर 14.25 बजे कतरासगढ़, 14.58 बजे चन्द्रपुरा, 15.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 16.40 बजे मूरी, 18.00 बजे रांची, 18.25 बजे हटिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 11.20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी ।
