लखनऊ-गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-कटिहार के रास्ते काठगोदाम और ठाकुरनगर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 05030/05029 का परिचालन किया जाएगा ।

गाड़ी सं. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल दिनांक 15.03.2026 रविवार को काठगोदाम से 10.00 बजे खुलकर सोमवार को 02.05 बजे छपरा, 05.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी सं. 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल दिनांक 18.03.2026 बुधवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे खुलकर 22.20 बजे कटिहार, गुरूवार को 01.15 बजे बरौनी एवं 05.15 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी ।
