आज सुबह-सुबह राजधानी पटना के एक मैदान पर खेल और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला, जब डिजिटल एवं सोशल मीडिया जगत की प्रतिष्ठित संस्था “भारत लाइव” और पटना के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान “डॉन बॉस्को अकैडमी” के बीच 15-15 ओवर का एक रोमांचक वनडे क्रिकेट मैच खेला गया। जिसे प्रायोजित किया था G3 – Grow Global Group में। जो दुनिया भर में बिहार को व्यापार के मानचित्र पर बुलंद स्थान दिलाने के उद्देश्य से लगातार Dubai, UK और USA में काम कर रहा है। इस मैत्री मुकाबले ने साबित कर दिया कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत भी है।
इस महामुकाबले में भारत लाइव टीम की कमान युवा और ऊर्जावान संपादक नमन मिश्रा के हाथों में थी, जबकि डॉन बॉस्को अकैडमी पटना की अगुवाई अनुभवी शिक्षाविद एरिक सर कर रहे थे। टॉस जीतकर डॉन बॉस्को अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मैदान पर उतरते ही शिक्षकों ने अपने खेल से यह बता दिया कि कक्षा में ज्ञान देने के साथ-साथ वे मैदान पर भी कमाल कर सकते हैं।

डॉन बॉस्को अकैडमी की विस्फोटक बल्लेबाजी: 15 ओवर में 192 रन का विशाल स्कोर
डॉन बॉस्को अकैडमी के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शिक्षकों की टीम ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात होती रही। कप्तान एरिक सर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।
15 ओवर की समाप्ति पर डॉन बॉस्को अकैडमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह लक्ष्य किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। डॉन बॉस्को के खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्ड प्लेसमेंट की समझ और एक-दूसरे के साथ तालमेल देखने लायक था। शिक्षकों ने मैदान पर साबित कर दिया कि वे बच्चों को अनुशासन सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि खुद भी जीते हैं।
नमन मिश्रा की टीम का संघर्ष: 100 रन के अंदर सिमटी पारी
193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ बिहार भारत लाइव की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। डॉन बॉस्को अकैडमी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और फील्डरों ने भी शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। न्यूज़ बिहार भारत लाइव के सलामी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।

कप्तान नमन मिश्रा ने अच्छी बॉलिंग की लेकिन बड़े शॉट लगाने के दबाव में टेम लगातार विकेट गवाती रही। इस बीच अलग अलग बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट लगाकर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। उप-कप्तान कृष्ण सिंह कल्लू और टीम के अनुभवी खिलाड़ी रजनीश तिवारी ने भी संघर्ष किया, लेकिन डॉन बॉस्को की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम लगातार विकेट गंवाती रही। 10 ओवर के अंदर ही पूरी टीम 100 रन से पहले सिमट गई और डॉन बॉस्को अकैडमी ने यह मैच 92 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया: “जीत-हार से बढ़कर खेल भावना जरूरी”
मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और खेल भावना का परिचय दिया। डॉन बॉस्को अकैडमी के कप्तान एरिक सर ने कहा, “यह मैच हमारे लिए बहुत खास था। हम रोज बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन आज हमने खुद को फिट और तरोताजा महसूस किया। न्यूज़ बिहार भारत लाइव की टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। ऐसे मैच समय-समय पर होते रहने चाहिए।”
वहीं भारत लाइव के कप्तान नमन मिश्रा ने कहा, “आज का दिन शानदार रहा। भले ही हम मैच हार गए, लेकिन हमने बहुत कुछ सीखा। डॉन बॉस्को की टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेली। हमारा उद्देश्य जीतना नहीं सीखना था और खेल के माध्यम से फिटनेस का संदेश देना था। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।” कप्तान नमन मिश्रा ने विरोधी टीम के कप्तान एरिक जी की शानदार पारी को DBA की जीत का कारण बताया।
टीम के उप-कप्तान कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा, “डिजिटल मीडिया में काम करते हुए हम अक्सर डेस्क पर ही बैठे रहते हैं। ऐसे आयोजन हमें ग्राउंड से जोड़ते हैं। हार-जीत लगी रहती है, असली जीत तो मैदान पर उतरना है।”
खिलाड़ी रजनीश, आर्यन, पीयूष, दीपक, मनीष, वरुण, अभिषेक, शशि, सूरज, मुकेश, विवेक, रितेश आदि ने भी एक स्वर में कहा की मैदान पर बल्ला घुमाकर बहुत आनंद आया। खेल हर प्रोफेशन के व्यक्ति के लिए जरूरी है। यह तनाव दूर करता है और टीम भावना सिखाता है।”
मैच का उद्देश्य: स्वस्थ बिहार, फिट बिहार
इस मैत्री मैच का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि डिजिटल युग में भी आउटडोर खेलों का महत्व कम नहीं हुआ है। लगातार स्क्रीन पर काम करने वाले मीडिया कर्मी और क्लासरूम में पढ़ाने वाले शिक्षक जब मैदान पर उतरते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनता है।
न्यूज़ बिहार भारत लाइव हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। इस मैच के जरिए संस्थान ने “फिट इंडिया, हिट इंडिया” अभियान को भी बल दिया। वहीं डॉन बॉस्को अकैडमी ने साबित किया कि एक अच्छा शिक्षक वही है जो बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सिखाए।

आयोजन की सराहना
मैदान पर मौजूद दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के मैत्री मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रशासन, मीडिया, अधिवक्ता, डॉक्टर और शिक्षकों की टीमें हिस्सा लेंगी। इससे आपसी समन्वय बढ़ेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
