बिहार प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक असंतोष अब खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और अंतह कलह की चर्चा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने जो बयान दिया है, उससे साफ है कि प्रदेश संगठन में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद तारिक अनवर ने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार कांग्रेस के भीतर कई गंभीर मुद्दे हैं,जिनकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को दे दी गई है। अनुशासन समिति से जुड़े होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से विस्तार से टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन यह संकेत जरूर दिया कि आने वाले समय में संगठन में बड़े बदलाव संभव हैं।
गौरतलब है कि कटिहार, जो कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, हाल के समय में विवादों का केंद्र बना हुआ है। पूर्व विधायक शकील अहमद द्वारा सांसद तारिक अनवर पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद द्वारा राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग ने भी पार्टी की स्थिति को कमजोर किया। ताजा घटनाक्रम में कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफे के बाद संगठन में गुटबाजी और अंतर्कलह की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इन घटनाओं के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर सांसद अनवर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की भूमिका से नाराज नजर आए।

सांसद तारिक अनवर ने साफ कहा कि उन्होंने सभी मुद्दों को पार्टी नेतृत्व को संज्ञान में ला दिया है और उम्मीद जताई कि जल्द ही इन पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में निकट भविष्य में बड़ा संगठनात्मक बदलाव या “सियासी भूचाल” देखने को मिल सकता है। इसके जिम्मेदार कहीं न कहीं बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम है, एक तरफ बंगाल में चुनाव में कांग्रेस अपने अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है और कांग्रेस के कद्दावर नेता सांसद तारिक अनवर भी ये मान चुके हैं की बंगाल की लड़ाई में कहीं कांग्रेस है साथ ही अब बिहार के कांग्रेस में भी “ऑल इज नॉट वेल” है।
कटिहार में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने अपने बयानों से इस बात की पुष्टि किया है की, कभी कांग्रेस के गढ़ रहे कटिहार में पहले पूर्व सी.एल.पी.सी लीडर पूर्व विधायक शकील अहमद सांसद तारिक अनवर पर कमीशन लेने जैसे संगीन आरोप लगाते हैं फिर कटिहार के मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हैं और अब कटिहार से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और अंतह कलह की चर्चा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की भूमिका से नाराज दिख रहे हैं,विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर रुपया का खेल के आरोप और अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के जिला के राजनीति को तहस नहस करने का आरोप पर कटिहार सांसद ने कहा कि उन्होंने तमाम विषय से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवा दिया है क्योंकि वह अनुशासन समिति में भी है इसलिए खुलकर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन बहुत जल्द बिहार प्रदेश कांग्रेस में बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता है।
