बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने अपर समाहर्ता राजस्व, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना तथा अंचल अधिकारी को निदेशित किया कि यथाशीघ्र ठाकुरवाड़ी के सभी चल-अचल सम्पतियों तथा बैंक खाताओं की विवरणी तैयार कर उपलब्ध कराएँ।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का लेन-देन, विनिमय आदि पर तत्काल रोक रहेगा।
उन्होंने ठाकुरवाड़ी की परिसम्मतियों, दुकानों, आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तैयार करने हेतु अपर समाहर्ता को निदेशित किया।
बताते चलें कि बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी के न्यास समिति के निष्क्रिय रहने की स्थिति में न्यास पर्षद द्वारा जिलाधिकारी, पटना को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया गया है। न्यास के कुशल संचालन एवं सम्यक व्यवस्था, सम्पति की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु न्यास समिति का गठन बाद में किया जाएगा। तत्काल बाबा भीखम दास ठाकुड़वारी से संबंधित सभी बैंक खाताओं का संचालन जिाल पदाधिकारी, पटना के हस्ताक्षर से करने का निदेश दिया गया है। साथ ही न्यास समिति के गठन हेतु नामों का प्रस्ताव पर्षद के कार्यार्थ अतिशीघ्र भेजने हेतु जिला पदाधिकारी, पटना को निदेशित किया गया है।
