जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने वाले श्री निशांत कुमार का प्रमुख लक्ष्य राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ सुलभ एवं प्रभावी बनाना है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सहज रूप से उपलब्ध हों और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कार्यभार ग्रहण करते ही श्री निशांत कुमार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि वे स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के विकास, जनकल्याण और सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
श्री निशांत कुमार के लिए यह जिम्मेदारी केवल एक राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वे जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और सही तरीके से पहुंचे।
उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी दिशा में आगे बढ़ेगा तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
