बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सीबीएससी (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले बिहार सहित देश के समस्त विद्यार्थियों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी कड़ी मेहनत, अदम्य लगन और अनुशासन के बल पर यह गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की है। यह सफलता आपके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। मेरी कामना है कि आप सभी आगे बढ़ते रहें, नई ऊंचाइयों को छुएं और बिहार का नाम रौशन करें।
