बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने नैनीताल प्रवास के क्रम में परम पूज्य बाबा श्री नीम करौली महाराज जी के पावन समाधि स्थल में सपरिवार दर्शन एवं पूजा–अर्चना किया।

उन्होंने कहा कि हनुमान जी के परम भक्त नीम करौली बाबा ने अपने सरल जीवन और दिव्य व्यक्तित्व से लाखों लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में, जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, बाबा की शिक्षाएं प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
माननीय अध्यक्ष ने बाबा महाराज के श्रीचरणों में बिहार की सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की।
