बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद् सचिवालय के विज्ञापन संख्या- 03/2023 के अंतर्गत सुरक्षा प्रहरी, विज्ञापन संख्या- 02/2025 के अंतर्गत निजी सहायक तथा विज्ञापन संख्या- 01/2025 के अंतर्गत कार्यालय परिचारी के पदों पर अंतिम रूप से सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन बिहार विधान परिषद् स्थित उप भवन सभागार में दिनांक:10.09.2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे किया जाएगा।
