मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखे और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, हाई स्कूल, सिंचाई हेतु नहर और सामुदायिक भवन आदि की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय के विकास के लिए तत्पर है। विकास के सारे कार्य कराए जाएंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया था।कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री श्री संजय कुमार, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेंद्र, सांसद श्री अरुण भारती, विधायक श्री कुमार प्रणय, विधायक श्री मनीष कुमार, पूर्व विधायक श्री राजीव कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी और आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।
